Electric Shock Death: आरओ ठीक करने पहुंचे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, स्कूल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज

Electric Shock Death: आरओ ठीक करने पहुंचे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, स्कूल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज

नोएडा। थाना सेक्टर-24 क्षेत्र स्थित चौड़ा गांव के आरडी पब्लिक स्कूल में आरओ (वाटर प्यूरीफायर) की मरम्मत करने पहुंचे एक मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि न्यू अशोक नगर, दिल्ली निवासी विमलेश तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार उनके चचेरे भाई उमेश तिवारी गुरुवार शाम आरडी पब्लिक स्कूल में आरओ ठीक करने पहुंचे थे। मरम्मत के दौरान वे बिजली के करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि यह घटना स्कूल प्रबंधन की लापरवाही, सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी अथवा साजिश का परिणाम है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर स्कूल प्रबंधन के अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img