Noida Crime: कारोबारी पर जानलेवा हमला, पत्नी की शिकायत पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Noida Crime: कारोबारी पर जानलेवा हमला, पत्नी की शिकायत पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

नोएडा। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में एक कारोबारी पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से घायल कारोबारी का इलाज गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी समेत अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार साहिबाबाद निवासी निकिता अग्रवाल ने शिकायत में बताया कि उनके पति हैनी गुप्ता 14 जुलाई की सुबह करीब दो बजे सेक्टर-60 स्थित मिंडा कंपनी के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक कार में सवार तीन लोगों ने उनकी कार का पीछा कर रास्ता रोक लिया। प्रारंभिक बातचीत के दौरान पीछे से एक अन्य कार भी मौके पर पहुंची।

शिकायत के मुताबिक दूसरी कार से उतरे एक व्यक्ति ने लोहे के डंडे से हैनी गुप्ता के सिर पर लगातार कई वार किए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना कारोबारी के चालक बंटी ने तत्काल उनके परिवार को दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

निकिता अग्रवाल का आरोप है कि फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान बेहोशी की हालत में भी हैनी गुप्ता ने हमलावरों में अजय यादव उर्फ प्रधान की पहचान की और उसकी काले रंग की फोर्ड एंडेवर गाड़ी का नंबर भी बताया। बाद में उनकी हालत अधिक गंभीर होने पर उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल रेफर किया गया, जहां वह आईसीयू में भर्ती हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img