EPF Interest: नोएडा के 40 लाख पीएफ खातों में जमा हुई ब्याज राशि, 15 जुलाई तक पूरी होगी प्रक्रिया

EPF Interest: नोएडा के 40 लाख पीएफ खातों में जमा हुई ब्याज राशि, 15 जुलाई तक पूरी होगी प्रक्रिया

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज पीएफ खातों में जमा करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। नोएडा क्षेत्र के करीब 54 लाख पीएफ खातों में से लगभग 40 लाख खातों में ब्याज की राशि क्रेडिट की जा चुकी है। अधिकारियों के अनुसार शेष खातों में भी 15 जुलाई तक ब्याज जमा कर दिया जाएगा।

क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार पिछले कुछ दिनों में वेबसाइट और आईटी सिस्टम से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के कारण प्रक्रिया की रफ्तार धीमी हो गई थी। अब अधिकांश तकनीकी दिक्कतें दूर कर ली गई हैं, जिसके बाद ब्याज जमा करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक वर्ष में नोएडा क्षेत्र में पीएफ खातों की संख्या में 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है। वर्तमान में 11 लाख से अधिक सक्रिय पीएफ खाते हैं। नए उद्योगों, प्रतिष्ठानों के पंजीकरण और रोजगार के अवसर बढ़ने से सक्रिय खातों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

ईपीएफओ के अनुसार प्रत्येक खाताधारक के खाते में उसके पीएफ बैलेंस के आधार पर 8.25 प्रतिशत ब्याज जमा किया जा रहा है। जिन खातों में अभी तक ब्याज नहीं पहुंचा है, उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर राशि मिल जाएगी।

हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि पिछले तीन वर्षों से निष्क्रिय पड़े पीएफ खातों में फिलहाल ब्याज राशि जमा नहीं की जाएगी। इसके लिए संबंधित खाताधारकों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम सुयश पांडे ने बताया कि 40 लाख से अधिक खातों में ब्याज राशि जमा हो चुकी है और शेष खातों में भी जल्द प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img