Haryana Cleanliness Campaign: पंचकूला से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यव्यापी स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ

Haryana Cleanliness Campaign: पंचकूला से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यव्यापी स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को पंचकूला से राज्यव्यापी स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने स्वयं श्रमदान कर सफाई की और लोगों से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने पंचकूला के सेक्टर-20 की मुख्य मार्केट में झाड़ू लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने आसपास के क्षेत्र की सफाई करते हुए नागरिकों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं कचरा एकत्र कर रेहड़ी में डाला और लोगों को कचरे के वैज्ञानिक एवं उचित निष्पादन के लिए भी प्रेरित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य भी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने घर, मोहल्ले, बाजार और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा कचरे के उचित प्रबंधन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर देशभर में लोगों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 17 जुलाई को हरियाणा के दौरे पर आएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए 13 जुलाई से 17 जुलाई तक पूरे प्रदेश में प्रतिदिन व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है, जिसकी शुरुआत पंचकूला से की गई है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा दौरा प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। इस दौरान प्रधानमंत्री हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और राज्य की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

जलवायु परिवर्तन पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए लोगों से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण, वायु प्रदूषण में कमी और लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने संकल्प लिया है कि जहां भी जाएंगे, वहां कम से कम 100 पौधे अवश्य लगाएंगे। इसी क्रम में पंचकूला में भी उन्होंने पौधारोपण किया।

इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला के मेयर श्याम लाल बंसल, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनगर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल, उपायुक्त सतपाल शर्मा, नगर निगम आयुक्त विनय कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

 

Hot this week

GRAP Stage 1 Noida: नोएडा-एनसीआर में प्रदूषण का कहर शुरू, एक्यूआई 258 पहुंचते ही वायु गुणवत्ता आयोग ने लागू किया ग्रैप-1

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की हवा एक बार फिर दमघोंटू और जहरीली होने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में आई तेज गिरावट को देखते हुए वाय...

Noida PG College: सेक्टर-39 राजकीय पीजी कॉलेज में 10.90 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक लॉ विभाग, जिले में पहली बार मिलेगी सरकारी लॉ...

गौतमबुद्ध नगर जिले में कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले हजारों मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित सौगात सामने आई है। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर ...

Topics

GRAP Stage 1 Noida: नोएडा-एनसीआर में प्रदूषण का कहर शुरू, एक्यूआई 258 पहुंचते ही वायु गुणवत्ता आयोग ने लागू किया ग्रैप-1

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की हवा एक बार फिर दमघोंटू और जहरीली होने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में आई तेज गिरावट को देखते हुए वाय...

Noida PG College: सेक्टर-39 राजकीय पीजी कॉलेज में 10.90 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक लॉ विभाग, जिले में पहली बार मिलेगी सरकारी लॉ...

गौतमबुद्ध नगर जिले में कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले हजारों मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित सौगात सामने आई है। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर ...

Mahagun Mywoods Lift Accident: महागुन मायवुड्स में लिफ्ट फंसने से डिलीवरी ब्वॉय 3 मंजिल नीचे पिट में गिरा, पैर में गंभीर फ्रैक्चर के बाद...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाईराइज सोसायटियों में लिफ्ट के घटिया रखरखाव और मेंटेनेंस एजेंसियों की आपराधिक लापरवाही का एक बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-16सी स्थित महागुन मायवुड्स सोसाइटी में मंगलवार ...

Greater Noida Car Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोलचक्कर पर चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने महिला और बच्चे को...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की व्यस्ततम सड़कों में शुमार एक मूर्ति गोलचक्कर के पास मंगलवार देर रात उस समय अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब एक चलती कार के इंजन में अचानक भयंकर आग लग गई। कार में उस समय चालक के साथ एक महिला और उ...

Sports City Layout: स्पोर्ट्स सिटी के लेआउट प्लान पर आई 225 से अधिक आपत्तियों का जल्द होगा निस्तारण, मोमनाथल गांव में भारी विरोध

नोएडा के बहुचर्चित स्पोर्ट्स सिटी परियोजना के विभिन्न भूखंडों के संशोधित लेआउट प्लान को लेकर प्राधिकरण स्तर पर प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। सेक्टर-78, 79, 150 और 152 में स्थित स्पोर्ट्स सिटी के विस्तृत भूखंडों के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img