राज्यउत्तर प्रदेश

Noida DM Office Bomb Threat: डीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों चली जांच में नहीं मिला कुछ

Noida DM Office Bomb Threat: डीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों चली जांच में नहीं मिला कुछ

नोएडा के गौतमबुद्धनगर जिलाधिकारी कार्यालय को सोमवार को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर को घेरकर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।

थाना सूरजपुर पुलिस के साथ बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड, एंटी-सबोटाज टीम, डॉग स्क्वाड और फायर ब्रिगेड की टीमों ने डीएम कार्यालय परिसर की गहन जांच की। कई घंटों तक चली तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल को गंभीरता से लेते हुए साइबर टीम तकनीकी जांच कर रही है। ई-मेल किसने और कहां से भेजा, इसकी जांच जारी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

गौरतलब है कि इससे पहले भी वर्ष 2026 में नोएडा के कई स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम की धमकियां मिली थीं। उन मामलों में भी व्यापक जांच के बाद कोई विस्फोटक नहीं मिला था और अधिकांश धमकियां फर्जी साबित हुई थीं। इसके बावजूद पुलिस हर ऐसी सूचना को गंभीरता से लेकर सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई करती है।

 

Related Articles

Back to top button