Noida: सेक्टर-36 में घर में घुसे तीन संदिग्ध, लोगों के शोर और पुलिस गश्त से चोरी की कोशिश नाकाम

Noida: सेक्टर-36 में घर में घुसे तीन संदिग्ध, लोगों के शोर और पुलिस गश्त से चोरी की कोशिश नाकाम

नोएडा के सेक्टर-36 स्थित एक मकान में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना का करीब 20 सेकेंड का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीन संदिग्ध युवक दीवार फांदकर मकान के परिसर में घुसते दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक युवक बिना शर्ट के नजर आ रहा है।

स्थानीय लोगों के शोर मचाने और इलाके में पुलिस की सक्रिय गश्त के चलते आरोपी चोरी करने में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। घटना में किसी प्रकार की चोरी नहीं हुई।

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने नोएडा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को टैग करते हुए आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी, रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आसपास लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है। संदिग्धों की पहचान होते ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रि गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img