Noida: कोर्ट के आदेश पर सात महीने पुराने सड़क हादसे में केस दर्ज, युवक की मौत के मामले की जांच शुरू

Noida: कोर्ट के आदेश पर सात महीने पुराने सड़क हादसे में केस दर्ज, युवक की मौत के मामले की जांच शुरू

नोएडा के सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में करीब सात महीने पहले हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने पहले कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से अयोध्या निवासी विवेक कुमार अपने परिवार के साथ दिल्ली के करोल बाग में रहते हैं। उन्होंने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 15 नवंबर 2025 को वह अपने बड़े भाई शिव प्रकाश के साथ बाइक से नोएडा आए थे। सेक्टर-145 के पास सर्विस रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान शिव प्रकाश की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर मामला दर्ज करने की मांग की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।

कोर्ट के आदेश के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान कर आरोपी चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img