Uttar Pradesh : हापुड़ में 10 जुलाई से नए एटीएस सेंटर पर होंगे ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट परीक्षण

Hapur : जिले में अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट परीक्षण मेरठ रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय के बजाय पटना मार्ग पर बने नए एटीएस सेंटर पर किए जाएंगे। यह नई व्यवस्था 10 जुलाई से प्रभावी होगी। विभागीय अधिकारियों ने इस प्रशिक्षण केंद्र के संचालन को मंजूरी दे दी है।

अब तक जिले में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कोई समर्पित प्रशिक्षण केंद्र नहीं था। मेरठ रोड पर उपसंभागीय कार्यालय के बाहर ही चालन परीक्षण होते थे, जिससे सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। लखनऊ मुख्यालय ने इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए आवेदकों का उचित परीक्षण सुनिश्चित करने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की है।

एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह ने बताया कि परिवहन आयुक्त ने मैसर्स कपिल ट्रेनिंग कंपनी एटीएस सेंटर प्राइवेट लिमिटेड को प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र यानी एडीटीसी के रूप में चालन परीक्षण कार्य संचालन के लिए अधिकृत किया है। यह प्रशिक्षण केंद्र गांव पटना में स्थित है।

उन्होंने बताया कि 10 जुलाई से हल्के मोटर वाहन, भारी मोटर वाहन, दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए चालन परीक्षण अब एआरटीओ कार्यालय के बजाय एडीटीसी प्रशिक्षण केंद्र पर ही होंगे। हापुड़ जिले में प्रतिदिन लगभग 70 नए और नवीनीकरण वाले ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाते हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img