राज्यबिहारराज्य

Bihar : फैजल खान को नहीं मिली कोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत पर कल सुबह 10:30 बजे होगी सुनवाई

Patna (मृत्युंजय) : फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई हुई लेकिन कोर्ट ने कोई फैसला नहीं सुनाया। जिला जज रूपेश देव ने मामले की अगली सुनवाई कल सुबह 10:30 बजे के लिए निर्धारित की है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें करीब 40 मिनट तक सुनीं। इस दौरान कोर्ट ने कुछ जरूरी दस्तावेज कल तक जमा करने का निर्देश दिया है। इन दस्तावेजों के उपलब्ध होने के बाद कोर्ट उनका परीक्षण करेगा और फिर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अग्रिम जमानत पर अपना फैसला सुनाएगा। जिला जज ने रोशन आनंद की शिकायत के आधार पर खान सर का पुराना आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड भी तलब किया है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि खान सर का क्रिमिनल इंसिडेंस रिकॉर्ड आज ही हर हाल में जमा किया जाए।

फैजल खान के साथ उनके दोनों बॉडीगार्ड की अग्रिम जमानत याचिका पर भी कल सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान जिला जज रूपेश देव ने कहा कि यह मामला लंबे समय से लंबित है और इसे जल्द से जल्द निपटाया जाए।

फिलहाल फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को कोर्ट से राहत नहीं मिल सकी है और अब अग्रिम जमानत पर फैसला कल होगा।

Related Articles

Back to top button