Passport Appointment: पासपोर्ट बनवाने के लिए अब 45 दिन तक का इंतजार

Passport Appointment: पासपोर्ट बनवाने के लिए अब 45 दिन तक का इंतजार

सेक्टर-19 स्थित डाक विभाग के पासपोर्ट सेवा केंद्र पर बढ़ती मांग के कारण अब लोगों को पासपोर्ट अपॉइंटमेंट के लिए 40 से 45 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। बढ़ते आवेदनों को देखते हुए जल्द ही तीसरा पासपोर्ट काउंटर शुरू किया जाएगा।

हेड पोस्ट मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि छह महीने पहले प्रतिदिन 65 से 70 आवेदन आते थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 75 से 80 हो गई है। वर्तमान में दो काउंटरों पर प्रतिदिन 40 से 45 आवेदन निपटाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से प्रक्रिया समय पर पूरी की जाती है। देरी का मुख्य कारण दस्तावेजों का सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं हैं। सत्यापन पूरा होने के बाद 18 से 20 दिनों के भीतर पासपोर्ट आवेदक के पते पर भेज दिया जाता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img