Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

मुनाफे का झांसा देकर बुजुर्ग से 34 लाख हड़पे

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। साइबर अपराधी ने सेक्टर अल्फा-2 निवासी बुजुर्ग को शेयर ट्रेडिंग कंपनी में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 34 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने इस मामले में सेक्टर बीटा-1 कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है।
सेक्टर अल्फा-2 निवासी बुजुर्ग रामकुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा था, जिसमें शेयर ट्रेडिंग कंपनी में रकम निवेश कर मोटा मुनाफे कमाने की बात लिखी थी। उन्होंने विज्ञापन पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया। इस दौरान साइबर ठग ने उनको अपने झांसे में ले लिया। आरोपी ने उनसे करीब 34 लख रुपये शेयर ट्रेडिंग कंपनी में निवेश करवा लिए। पीड़ित ने अपना पर जमा रकम वापसी मांगनी शुरू की तो इसके लिए 15% टैक्स मांगा गया। इसके बाद पीड़ित से सिक्योरिटी मनी के रूप में पांच लाख रुपये की और मांग की गई। बार-बार रुपये मांगने पर पीड़ित को ठगी के बारे में पता चला। बुजुर्ग ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *