Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

सिक्योरिटी गार्डों ने छात्रों को पीटा, वीडियो वायरल होने पर दो को निकाला

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। थाना जेवर क्षेत्र में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बाहर सिक्योरिटी गार्डों ने तीन छात्रों को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि प्रवेश पत्र को लेकर छात्रों का सिक्योरिटी गार्डों से विवाद हो गया था। जिसके बाद तीनों छात्रों को पीटा गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर गलगोटिया प्रबंधन ने एक्शन लेते हुए दो गार्डों का नौकरी से निकाल दिया है।
दनकौर क्षेत्र स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी में परीक्षाएं चल रहीं हैं। मंगलवार को रोज की तरह तीन छात्र परीक्षा देने के लिए यूनिवर्सिटी के गेट पर पहुंचे। बताया जाता है कि उन पर प्रवेश पत्र नहीं था। जिसके चलते सिक्योरिटी गार्डों ने उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। विरोध करने पर सिक्योरिटी गार्डों द्वारा गाली गलौज करते हुए डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान वहां खड़े किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाया लिया। जिसे बाद में वायरल कर दिया। तीन छात्रों के पीछे करीब पांच सुरक्षाकर्मी धमकाते और डंडे से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर जाकर जांच की गई है। बताया जाता है कि पीड़ित छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से शिकायत की है। जिसके चलते यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोपी दो सुरक्षा गार्डों को नौकरी से निकाल दिया है। इस संबंध में थाना दनकौर प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि यूनिवर्सिटी ने दो सुरक्षा गार्डों को हटा दिया गया है। छात्रों की तरफ से अभी तक किसी भी तरह की शिकायत नहीं की गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *