Noida Police Transfer: नोएडा में बड़े स्तर पर थाना प्रभारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए प्रभारी

Noida Police Transfer: नोएडा में बड़े स्तर पर थाना प्रभारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए प्रभारी

नोएडा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट में बड़े स्तर पर थाना प्रभारियों और निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी तबादला सूची के तहत कई महत्वपूर्ण थानों को नए प्रभारी दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

नई सूची के अनुसार निरीक्षक संजय कुमार को थाना जेवर से हटाकर थाना सूरजपुर का प्रभारी बनाया गया है। वहीं अजय कुमार सिंह को थाना इकोटेक-3 से स्थानांतरित कर थाना जेवर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विनोद कुमार यादव को थाना सूरजपुर से थाना नॉलेज पार्क, सर्वेश चंद्र को थाना नॉलेज पार्क से थाना एक्सप्रेसवे और विश्वांचल तिवारी को थाना एक्सप्रेसवे से साइबर क्राइम थाना भेजा गया है।

इसके अलावा रजनीश कुमार सिंह को अपराध शाखा से थाना इकोटेक-3, डीके शुक्ला को थाना कासना से थाना फेज-1, पंकज शर्मा को शिकायत प्रकोष्ठ से थाना कासना, विनोद कुमार मिश्रा को थाना सेक्टर-142 से पुलिस लाइन तथा संजय कुमार को पुलिस लाइन से थाना सेक्टर-142 का प्रभारी बनाया गया है।

तबादला सूची में अमित कुमार मान को थाना फेज-1 से आईटी सेल, पुष्पराज सिंह को आईटी सेल से शिकायत प्रकोष्ठ और उमेश नैथानी को आईजीआरएस सेल के साथ-साथ मीडिया सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार यह तबादले प्रशासनिक जरूरतों और बेहतर पुलिस व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके तथा जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img