EPFO: एक जुलाई से बदलेगी पीएफ निकासी व्यवस्था, आवेदन करते ही स्क्रीन पर दिखेगी पात्रता

EPFO: एक जुलाई से बदलेगी पीएफ निकासी व्यवस्था, आवेदन करते ही स्क्रीन पर दिखेगी पात्रता

नोएडा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) एक जुलाई से नई केंद्रीय डिजिटल प्रणाली लागू करने जा रहा है, जिससे नोएडा के करीब नौ लाख पीएफ खाताधारकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। नई व्यवस्था में आवेदन करते समय ही खाताधारकों को स्क्रीन पर उनकी पात्रता दिखाई देगी, जिससे गलत आवेदन और दावों की अस्वीकृति में भारी कमी आएगी।

नई केंद्रीय प्रणाली लागू होने के बाद पीएफ अग्रिम निकासी के लिए पहले की 13 श्रेणियों को घटाकर तीन प्रमुख श्रेणियों—घर से जुड़ी आवश्यकता, बुनियादी जरूरत और विशेष आवश्यकता—में समाहित किया जाएगा। खाताधारक ईपीएफओ की वेबसाइट या उमंग ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (नोएडा) प्रथम सुयश पांडे ने बताया कि अभी गलत श्रेणी में आवेदन करने के कारण लगभग 20 प्रतिशत दावे अस्वीकार हो जाते हैं। नई प्रणाली में आवेदन से पहले ही पात्रता स्पष्ट दिखाई देगी, जिससे यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।

नई व्यवस्था का एक और बड़ा लाभ यह होगा कि आवेदन प्रक्रिया में लगने वाले चार से पांच दिनों का ब्याज भी खाताधारकों को अग्रिम भुगतान के साथ मिलेगा। साथ ही कर्मचारी की पूरी नौकरी का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा और देश के किसी भी ईपीएफओ कार्यालय से दावों का निस्तारण किया जा सकेगा।

 


 

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img