गौरव सिंघल हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पिता ने अपमान का बदला लेने के लिए किया बेटे का मर्डर

गौरव सिंघल हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पिता ने अपमान का बदला लेने के लिए किया बेटे का मर्डर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में हुए गौरव सिंघल हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. गौरव के पिता ने करीब 15 से अधिक बार चाकू से वार कर बेटे की हत्या की थी. आरोपी पिता रंगलाल सिंघल को जयपुर से लेकर पुलिस दिल्ली आ चुकी है. उनके पास से 15.48 लाख कैश और 886 ग्राम सोना, हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड और कैंची भी बरामद कर लिया गया है.

पिता के तीन अन्य आरोपी साथियों की तलाश कर रही

फिलहाल, पुलिस गौरव के हत्या में शामिल पिता के तीन अन्य आरोपी साथियों की तलाश कर रही है, जिन्हें रंगलाल ने हत्या के लिए पैसे दिए थे. पूछताछ में आरोपी पिता ने बताया कि बेटे के बार-बार किए गए अपमान का बदला लेने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया. रंगलाल ने बताया कि वह पिछले चार महीने से अपने बेटे की हत्या की योजना बना रहे थे.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img