Delhi Borewell Accident: दिल्ली जल बोर्ड के प्लांट में बोरवेल में गिरा बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Delhi Borewell Accident: दिल्ली जल बोर्ड के प्लांट में बोरवेल में गिरा बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

वेस्ट दिल्ली के केशवपुर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अंदर बने बोरवेल में एक बच्चे के गिरने की घटना सामने आई है. फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.दरअसल यह बोरवेल दिल्ली जल बोर्ड शोधन संयंत्र के लिए बनाया गया था.

तमाम एजेंसियों द्वारा बचाव कार्य जारी है

जानकारी के मुताबिक इसकी चौड़ाई डेढ़ फीट और गहराई करीब 40 से 50 फीट है. वेस्ट जिले के डीसीपी विचित्र वीर से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें घटना के बारे में सूचना दी गई थी. फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी है कि वह बच्चा है या व्यक्ति है. हालांकि तमाम एजेंसियों द्वारा बचाव कार्य जारी है. इस बात की भी जानकारी नहीं मिल पाई है कि वह इस प्लांट में कैसे और कब आया.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img