Road Accident Death: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, अज्ञात वाहन चालक की तलाश

Road Accident Death: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, अज्ञात वाहन चालक की तलाश

बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा छपरौला फ्लाईओवर के पास हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। मृतक के पिता ने घटना के पांच दिन बाद पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गाजियाबाद के न्यू करेहड़ा कॉलोनी मोहन नगर निवासी प्रमोद कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार उनका पुत्र आलोक 2 जून की रात बाइक से ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद लौट रहा था।

इसी दौरान बादलपुर क्षेत्र के छपरौला फ्लाईओवर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आलोक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img