राज्यउत्तर प्रदेश

YEIDA Action: टप्पल-बाजना अर्बन सेंटर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर, यीडा ने की कार्रवाई की तैयारी

YEIDA Action: टप्पल-बाजना अर्बन सेंटर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर, यीडा ने की कार्रवाई की तैयारी

नोएडा। Yamuna Expressway Industrial Development Authority ने टप्पल-बाजना अर्बन सेंटर क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली है। प्राधिकरण को नौझील रोड पर एक मॉल और कई अवैध कॉलोनियों के निर्माण की शिकायतें मिली हैं, जिसके बाद संबंधित निर्माणों को चिह्नित कर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी Rakesh Kumar Singh ने बुधवार को Avinash Kumar से बातचीत कर कार्रवाई में प्रशासनिक सहयोग मांगा। उन्होंने जिला प्रशासन को क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों और अनियोजित विकास की जानकारी देते हुए स्थानीय पुलिस एवं तहसील प्रशासन से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, टप्पल-बाजना क्षेत्र में कई स्थानों पर बिना अनुमति के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इन अवैध निर्माणों और कॉलोनियों को चिन्हित कर लिया गया है तथा संबंधित कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किए जाएंगे।

यीडा के ओएसडी और डिप्टी कलेक्टर भी इस अभियान में समन्वय की भूमिका निभाएंगे। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि नियमानुसार धारा-10 के तहत नोटिस जारी करने के बाद अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अनियोजित विकास को रोकना और मास्टर प्लान के अनुरूप विकास सुनिश्चित करना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। अवैध निर्माणों के खिलाफ यह अभियान आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button