Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Baby John Teaser: क्रिसमस पर धमाल मचाने आ रहे वरुण धवन, देखें एक्शन से भरपूर टीजर

Baby John Teaser
Baby John Teaser: क्रिसमस पर धमाल मचाने आ रहे वरुण धवन, देखें एक्शन से भरपूर टीजर

Baby John Teaser: क्रिसमस पर धमाल मचाने आ रहे वरुण धवन, एक्शन और रोमांच से भरा है फिल्म का टीजर

Baby John Teaser: वरुण धवन इस बार अपने फैंस के लिए क्रिसमस पर एक जबरदस्त एक्शन से भरी फिल्म ‘बेबी जॉन’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें वरुण खाकी वर्दी में दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस बार वरुण का एक बिल्कुल नया अंदाज देखने को मिलेगा, जिसमें एक्शन और जोश का पूरा मेल है। इस फिल्म में उनके साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।

Baby John Teaser: टीजर में वरुण का धांसू एक्शन लुक

फिल्म ‘बेबी जॉन’ के टीजर में वरुण का लुक बेहद अलग और शानदार है। टीजर की शुरुआत एक बच्ची की आवाज से होती है जो कहती है, “चींटी अकेली हो तो उसे कुचलना आसान है, लेकिन अगर सारी चींटियां मिल जाएं तो हाथी को भी हरा सकती हैं।” इस दमदार डायलॉग के साथ वरुण के एक्शन सीक्वेंस देखने लायक हैं। टीजर में वरुण के दो लुक्स देखने को मिलते हैं – एक में वो क्लीन शेव पुलिस ऑफिसर बने हैं और दूसरे में लंबे बाल और दाढ़ी के साथ रफ लुक में नजर आ रहे हैं।

Baby John Teaser
Baby John Teaser: क्रिसमस पर धमाल मचाने आ रहे वरुण धवन, देखें एक्शन से भरपूर टीजर

Baby John Teaser:  साउथ की हिट फिल्म का रीमेक

‘बेबी जॉन’ असल में एक साउथ फिल्म ‘थेरी’ का रीमेक है, जिसमें थलपति विजय, समांथा रूथ प्रभु और एमी जैक्सन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। थेरी का निर्देशन एटली ने किया था, और इसी कहानी को थोड़ा ट्विस्ट देकर बेबी जॉन को तैयार किया गया है। एटली ने बेबी जॉन के इस नए अवतार में एक अलग फ्लेवर डाला है, जो इसे ओरिजिनल से अलग बनाता है।

 

Baby John Teaser:  बेबी जॉन की रिलीज डेट

फिल्म ‘बेबी जॉन’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। टीजर ने ही दर्शकों में फिल्म के प्रति एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। वरुण धवन के इस नए एक्शन अवतार का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और टीजर ने क्रिसमस पर उनकी फिल्म के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *