Jewar student murder case: जेवर में नाबालिग छात्र की हत्या के बाद बवाल, 4 घंटे तक लगा रहा जाम

Jewar student murder case: जेवर में नाबालिग छात्र की हत्या के बाद बवाल, 4 घंटे तक लगा रहा जाम

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्र की नृशंस हत्या के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया और आरोपियों को फांसी देने की मांग की। करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई।

बनवारी बांस गांव निवासी रवि भूषण उर्फ बंटी का बेटा गोपाल 21 मई को घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे।

शुक्रवार देर रात परिवार को सूचना मिली कि पास के रोही गांव के एक खाली मकान में किशोर का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने देखा कि कमरे में चारों तरफ खून फैला हुआ था। शव पर गंभीर चोटों के निशान थे और निजी अंगों के साथ भी क्रूरता की गई थी। फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोग जेवर के साबौता कट के पास इकट्ठा हो गए और आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। परिजनों ने गोपाल के कुछ दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। स्थिति को देखते हुए जेवर, रबूपुरा और दनकौर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई।

एसीपी सार्थक सेंगर और एडीसीपी संतोष कुमार ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद शाम को अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की हैं। थाना पुलिस के साथ सर्विलांस और स्वॉट टीम को भी जांच में लगाया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस छात्र की लोकेशन और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों की भी जांच कर रही है।

एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img