Valencia Homes awareness campaign: वेलेंसिया होम्स में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर जागरूकता अभियान आयोजित

Valencia Homes awareness campaign: वेलेंसिया होम्स में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर जागरूकता अभियान आयोजित

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित वेलेंसिया होम्स सोसाइटी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम-2026 और सही कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान दादरी स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में फीडबैक फाउंडेशन और सोसाइटी फॉर हेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (SHDO) के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ एवं टिकाऊ वातावरण के लिए सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना था। अभियान के दौरान विशेषज्ञों ने निवासियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रमुख प्रावधानों, कचरा निस्तारण की सही प्रक्रिया और नागरिकों की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में विशेष रूप से गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, सोसाइटी परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और SWM नियमों का पालन करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ समाज के निर्माण में हर नागरिक की सक्रिय भूमिका जरूरी है।

अभियान के अंत में सोसाइटी के निवासियों को स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन की शपथ दिलाई गई। सभी लोगों ने कचरे का पृथक्करण करने, परिसर को स्वच्छ रखने और निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img