Noida Plot Fraud: प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी, एक ही प्लॉट का तीन बार कराया एग्रीमेंट

Noida Plot Fraud: प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी, एक ही प्लॉट का तीन बार कराया एग्रीमेंट

नोएडा। यमुना सिटी के रबूपुरा थाना क्षेत्र में 7 प्रतिशत प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक किसान ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ही प्लॉट का तीन अलग-अलग लोगों के नाम एग्रीमेंट कर दिया। मामले का खुलासा होने के बाद पीड़ित पक्ष ने शिकायत की, जिस पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

फरीदाबाद सेक्टर-23 निवासी सावित्री ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने गांव रौनिजा निवासी रोशन से यमुना विकास प्राधिकरण (YEIDA) द्वारा जमीन अधिग्रहण के बदले मिलने वाले करीब 180 वर्गमीटर के 7 प्रतिशत प्लॉट का सौदा नौ लाख रुपये में किया था।

शिकायत के अनुसार पूरी रकम लेने के बाद रोशन ने जेवर रजिस्ट्रार कार्यालय में सावित्री और उनके बेटे मुकेश के नाम प्लॉट का एग्रीमेंट और जीपीए करा दी। साथ ही आश्वासन दिया कि प्राधिकरण से प्लॉट आवंटित होते ही रजिस्ट्री उनके नाम कर दी जाएगी।

आरोप है कि इसके बाद भी रोशन ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसी प्लॉट का दो बार और अलग-अलग लोगों के नाम एग्रीमेंट कर दिया। जब पीड़ित पक्ष को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज की।

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रौनिजा गांव निवासी रोशन, करन, राजन, बिजेंद्र, शिवम तथा फतेहपुर अट्टा निवासी ताज मोहम्मद, यामीन और साजिद समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img