Agni-1 Missile Test: अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत की सामरिक ताकत हुई मजबूत

Agni-1 Missile Test: अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत की सामरिक ताकत हुई मजबूत

नई दिल्ली। भारत ने अपनी सामरिक रक्षा क्षमता को और मजबूत करते हुए ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से शुक्रवार को शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार परीक्षण पूरी तरह सफल रहा और मिसाइल सभी तकनीकी व ऑपरेशनल मानकों पर खरी उतरी।

यह परीक्षण सामरिक बल कमान (Strategic Forces Command) की निगरानी में किया गया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मिसाइल की सटीकता, मारक क्षमता और संचालन प्रणाली का सफलतापूर्वक सत्यापन किया गया है। इस परीक्षण को भारत की “विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता” को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Agni-I ballistic missile को भारत की सामरिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। यह परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल कम दूरी के लक्ष्यों को बेहद सटीकता से निशाना बनाने में सक्षम मानी जाती है। परीक्षण की सफलता से भारतीय रक्षा तंत्र की तकनीकी क्षमता और रणनीतिक तैयारी को मजबूती मिली है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img