WHO ने इन देशों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा और वजन कम करने के लिए विशिष्ट सुझाव दिए

मोटापा तेजी से बढ़ती गंभीर समस्या है. इसकी वजह से कई तरह की क्रोनिक बीमारियां फैल रही हैं. अगर समय रहते मोटापे पर कंट्रोल न किया जाए तो शरीर बीमारियों का घर बन सकता है। मोटापा को लेकर मेडिकल जर्नल लैंसेट में एक हैरान करने वाली रिपोर्ट पब्लिश की गई है. जिससे पता चलता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा मोटापे के शिकार देशों में 9 सिर्फ प्रशांत क्षेत्र से ही हैं. इनमें फिजी, समोआ, सोलोमन, पापुआ न्यू गिनी और माइक्रोनेशिया जैसे आइलैंड हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इन देशों में 20 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों में मोटापा ज्यादा देखा गया है.

क्या कहती है रिपोर्ट

2022 के आंकड़ों के हवासे से शोध में बताया गया है कि मौजूदा समय में पूरी दुनिया में 1 अरब से ज्यादा लोग मोटापे की चपेट में हैं. 1990 के बाद से यह संख्या वयस्कों में दोगुनी हुई है. वहीं, 5 से 19 साल की उम्र वालों में चार गुना बढ़ गई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 में 43% वयस्क का वजन काफी ज्यादा था. WHO की मदद से हुए इस अध्ययन में बताया गया कि प्रशांत क्षेत्र के देशों में हर उम्र वालों में ज्यादा वजन, मोटापा और डाइट से जुड़ी बीमारियां बढ़ी हैं. जिसकी वजह से अचानक से मौत या विकलांगता भी बढ़ी है. मोटापे से डायबिटीज, हाई बीपी, हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों का खतरा होता है.

WHO ने बताए मोटापा कम करने के उपाय

1. प्रशांत क्षेत्र की सरकारें, हेल्थ वर्कर, पैरेंट्स, टीचर, स्पोर्ट्स स्टार और धार्मिक नेता साथ आकर लोगों को जागरूक करें.
2. अनहेल्दी खाने और पीने वाली चीजों को महंगा कर दें, ताकि ज्यादा लोग उस तक न पहुंच पाएं.
3. हेल्दी फूड्स और ड्रिंक्स को सस्ता करें.
4. प्रेगनेंसी में हेल्दी फूड्स को बढ़ावे दें और जन्म से 6 महीने तक शिशुओं को ब्रेस्टफीडिंग कराई जाए.
5 बचपन से ही हेल्दी हैबिट्स बनाएं. नियमित तौर पर बच्चों की हाइट और वजन पर ध्यान दें.
6. मेहमानों को अनहेल्दी जंक फूज्स नहीं हेल्दी चीजें खाने को दें.
7. दिन में कुछ समय एक्सरसाइज को दें.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img