IND vs ENG Pitch Report: धर्मशाला में होगा बल्लेबाजों का राज या कहर बनकर टूटेंगे गेंदबाज, आंकड़ों के जरिए समझिए पिच का हाल

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 7 मार्च से खेला जाना है। इस मैदान की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छी तरह से आती है और रन बनाना काफी आसान रहता है। हालांकि पिच से तेज गेंदबाजों को भी काफी मदद मिलती है।

सीरीज को अपनी मुट्टी में कर चुकी भारतीय टीम पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। कप्तान रोहित की अगुआई में टीम इंडिया का प्रदर्शन इस सीरीज में लाजवाब रहा है। यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरैल ने अपनी बैटिंग से खासा प्रभावित किया है

वहीं, गेंदबाजी में आर अश्विन और कुलदीप यादव की घूमती गेंदों के आगे इंग्लिश बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए हैं। दूसरी ओर, भारत की धरती पर 12 साल बाद सीरीज जीतने का सपना चकनाचूर होने के बाद इंग्लिश टीम दौरे का अंत जीत के साथ करना चाहेगी।

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पांचवां टेस्ट मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छी तरह से आती है और रन बनाना काफी आसान रहता है। हालांकि, पिच से तेज गेंदबाजों को भी काफी मदद मिलती है। मैदान पर बाउंस होने की वजह से शुरुआती ओवरों में फास्ट बॉलर्स काफी खतरनाक साबित होते हैं।

क्या कहते हैं आंकड़े?

धर्मशाला के मैदान पर अब तक महज एक ही टेस्ट मैच खेला गया है। साल 2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए इस मुकाबले में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी थी। इस मैदान पर पहली पारी में एवरेज स्कोर 300 का रहा है, जबकि दूसरी इनिंग में औसतन स्कोर 332 रन का रहा है। तीसरी इनिंग में औसतन स्कोर 137 का है, तो चौथी पारी में एवरेज स्कोर 106 का है।

बुमराह की होगी वापसी

वर्कलोड की वजह से चौथे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था। पांचवें टेस्ट में अब बुमराह वापसी के लिए तैयार हैं। बुमराह का प्रदर्शन इस सीरीज में अब तक लाजवाब रहा है। तीन मैचों में भारतीय तेज गेंदबाज 17 विकेट अपने नाम कर चुका है। बुमराह की वापसी से टीम इंडिया का पेस अटैक काफी मजबूत होगा। बुमराह की वापसी के लिए आकाश दीप या मोहम्मद सिराज में से किसी एक को जगह बनाने होगी।

हालांकि, धर्मशाला में तेज गेंदबाजों को पिच से ज्यादा मदद मिलती है, ऐसे में कप्तान रोहित तीन फास्ट बॉलर्स के साथ उतरने का भी फैसला कर सकते हैं। रोहित अगर तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरते हैं, तो कुलदीप यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img