Emraan Hashmi ने Kangana Ranaut को नेपोटिज्म के दावे पर दिया मुंहतोड़ जवाब, ड्रग्स वाली बात का बताया सच

बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर इमरान हाशमी पिछले कुछ दिनों में किसी भी मुद्दे पर काफी वोकल हुए हैं। वह भट्ट कैंप का हिस्सा रहे हैं इसके बावजूद उनके हिस्से में अपने ही कुछ स्ट्रगल थे। टाइगर 3 में विलेन की शानदार परफॉर्मेंस देने के बाद इमरान अब शोटाइम में नजर आएंगे जो कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कुछ अंदर की बातें बताने वाला शो होगा।

 एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) फिल्मी पर्दे पर लंबे समय तक सीरियल किसर बनकर लोगों का मनोरंजन करते रहे। बाद में उन्होंने दूसरे जॉनर की फिल्में करना भी शुरू किया और आज उनकी इमेज रोमांटिक हीरो के अलावा सीरियस और विलेन वाले रोल करने के लिए भी बन चुकी है। इमरान इन दिनों अपनी ओटीटी रिलीज ‘शोटाइम’ को लेकर चर्चा में हैं।

शोटाइम’ में इमरान हाशमी के साथ श्रिया सारन, महिमा मकवाना (Mahima Makwana) और मॉनी रॉय (Mouni Roy) हैं। यह ग्लैमर वर्ल्ड की अंदरुनी कहानी को दिखाती वेब सीरीज होगी। इमरान ने इस शो का प्रमोशन शुरू कर दिया है। इस सिलसिले में उन्होंने बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर कंगना रनोट (Kangana Ranaut) के दावों पर अपनी बात रखी।

इमरान ने कंगना के साथ ‘गैंग्सटर’ में काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रही थी। यहीं से कंगना सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गई थीं। एक्ट्रेस ने एक आउटसाइडर होकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। हालांकि, पिछले कुछ सालों में कंगना ने इंड्स्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर काफी कुछ कहा है। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर्स के ड्रग्स लेने सहित कई राज खोले हैं। अब उनके दावों पर इमरान हाशमी ने जवाब दिया है।

ड्रग्स लेने की बात को बताया गलत

इमरान ने कहा कि एक आर्टिस्ट और रियल में भी कंगना बहुत अच्छी हैं। हो सकता है कि उनका इंडस्ट्री में एक्सपीरियंस खराब रहा हो, लेकिन यहां सभी एक जैसे नहीं है।

उन्होंने कहा, “कंगना के साथ मेरा अनुभव ऐसा था कि उस समय मैंने एक हिट फिल्म दी थी, लेकिन फिर भी मैंने गैंगस्टर में विलेन का रोल किया और उन्हें सेंटर स्टेज दिया। ये लगभग वुमन सेंट्रिक फिल्म थी। इसलिए मुझे नहीं पता कि ऐसी धारणा कब बनी और लोगों ने ऐसा कहना शुरू कर दिया कि सभी नशे के आदी हैं या इंडस्ट्री केवल नेपोटिज्म पर काम करती है।”

इमरान हाशमी वर्कफ्रंट

इमरान की ‘शोटाइम’ इस 8 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। इसके अलावा उनके अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में भी होने की चर्चा है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img