Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

इस हसीना ने सलमान के साथ सुपरहिट फिल्म दी थी, फिर छोटी एक्टिंग, प्यार के लिए बदला धर्म और अब पहचानना मुश्किल हो गया।

इस हसीना ने सलमान के साथ सुपरहिट फिल्म दी थी, फिर छोटी एक्टिंग, प्यार के लिए बदला धर्म और अब पहचानना मुश्किल हो गया।
इस हसीना ने सलमान के साथ सुपरहिट फिल्म दी थी, फिर छोटी एक्टिंग, प्यार के लिए बदला धर्म और अब पहचानना मुश्किल हो गया।

बॉलीवुड में कईं ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कईं बड़े स्टार्स के साथ काम किया और सुपरहिट फिल्में भी दी लेकिन अचानक ही इन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. आयशा टाकिया भी इन्हीं एक्ट्रेसेस में से एक हैं. कभी बी टाउन की खूबसूरत अदाकारों में शुमार आयशा ने सलमान खान, अजय देवगन और अनिल कपूर जैसे सुपरस्टार के साथ काम किया था. हालांकि करियर के पीक पर इस एक्ट्रेस ने ग्लैमर इंडस्ट्री को ही अलविदा कह दिया था. आखिर ऐसा क्या हुआ था जो उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी चलिए जानते हैं

आयशा ने 14 साल की उम्र में करियर शुरू किया था
कभी अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों को दीवाना बना देने वाली आयशा टाकिया आज चकाचौंध और ग्लैमर की दुनिया से दूर गुमनाम जिंदगी जी रही है.आयशा ने ने अपना करियर एक मॉडल के रूप में शुरू किया था और 2000 में 14 साल की उम्र में फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो ‘मेरी चुनर उड़ उड़ जाए’ से पहचान हासिल की थी. 2004 में ‘टार्जन: द वंडर कार’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद आयशा की कईं फिल्में आईं जैसे ‘सोचा ना था’ (2005), ‘सलाम-ए-इश्क’ (2007), ‘वांटेड’ (2009), और ‘पाठशाला’ (2010). इन फिल्में हिट भी रहीं और आयशा को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान भी मिल गई थी.

‘वांटेड’ से मिली थी आयशा को पहचान
साल 2009 में आई ‘वांटेड’ में आयशा ने सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी. ये फिल्म उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी और आयशा की कमर्शियली सबसे बड़ी हिट फिल्म भी थी. एक्ट्रेस की आखिरी रिलीज ‘मॉड’ नाम की फिल्म थी, जो सुपर फ्लॉप हुई थी.

आयशा ने एक्टिंग छोड़ कर ली थी शादी
इसके बाद आयशा टाकिया ने हमेशा के लिए अभिनय छोड़ दिया. 23 साल की उम्र में साल 2009 में आयशा ने अपने बॉयफ्रेंड फरहान आजमी से शादी कर घर बसा लिया. फरहान आजमी एक रेस्तरां मालिक और समाजवादी पार्टी के नेता अबू आज़मी के बेटे है. उन्होंने शादी के बाद अपना लास्ट नेम बदलकर तकिया आज़मी रख लिया और इस्लाम अपना लिया. शादी के तुरंत बाद इस जोड़े ने एक बेटे का वेलकम किया.

आयशा टाकिया फिलहाल गोवा में रहती हैं और अपने पति के बिजनेस में मदद करती हैं. वह ग्लैमर की दुनिया से दूर अपनी जिंदगी से खुश हैं.

आयशा को आज पहचान पाना भी मुश्किल
आयशा ने इस दौरान अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराई थी. इस वजह से आज उनका चेहरा काफी बदल चुका है. आयशा को आज पहचान पाना भी मुश्किल हो गया है. हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. उस दौरान आयशा का चेहरा काफी सूजा हुआ नजर आया. यहां तक कि उनका वजन भी काफी बढ़ा हुआ था. वे पहचान में नहीं आ पा रही थीं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *