Noida: बिजली का काम करने से इनकार पर मिस्त्री और पत्नी से मारपीट

Noida: बिजली का काम करने से इनकार पर मिस्त्री और पत्नी से मारपीट

नोएडा। जेवर क्षेत्र के थोरा गांव में बिजली का काम करने से मना करने पर एक इलेक्ट्रीशियन और उसकी पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, थोरा गांव निवासी केशव पेशे से इलेक्ट्रीशियन हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि गांव का रहने वाला गोविंद आठ मई को उन्हें बिजली का काम कराने के लिए बुलाने आया था। काम करने से इनकार करने पर आरोपी कथित रूप से उन्हें जबरन अपने घर ले गया, जहां उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।

पीड़ित के मुताबिक, जब उनकी पत्नी संजना उन्हें तलाशते हुए मौके पर पहुंचीं तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना में दोनों को चोटें आई हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img