देशभर के उच्‍च शैक्षणिक संस्‍थान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए अभियान ”मेरा पहला वोट देश के लिए” में बढ़ चढ़ कर हिस्‍सा ले रहे हैं

देशभर के उच्‍च शैक्षणिक संस्‍थान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए अभियान ”मेरा पहला वोट देश के लिए” में बढ़ चढ़ कर हिस्‍सा ले रहे हैं। इसी कडी में दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने उत्‍साह और उमंग के साथ ”मेरा पहला वोट देश के लिए” अभियान के लिए आवाज बुलंद की। कई विद्यार्थियों ने इस अभियान को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए प्रतिबद्धता भी व्‍यक्‍त की।

किरोड़ीमल कॉलेज के प्राचार्य, प्रोफेसर दिनेश खट्टर ने आकाशवाणी समाचार से बातचीत में सरकार की इस अभिनव पहल की सराहना की और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं से अपने मौलिक अधिकार का इस्‍तेमाल करने की अपील की। कुछ विद्यार्थियों ने अभियान के बारे में अपने अनुभव भी साझा किए।

इस अभियान का उद्देश्‍य युवाओं को मत देने के मौलिक अधिकार के प्रति जागरूक और सशक्‍त बनाना है। यह पहल देश के भाग्‍य को आकार देने में युवाओं के अहम योगदान को पहचानने के साथ-साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी आवाज के महत्‍व को भी रेखांकित करती है।

6 मार्च तक चलने वाले इस अभियान में युवाओं की बढ़ती भागीदारी से लोकतांत्रिक प्रक्रिया के मजबूत होने की उम्‍मीद है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img