DC Office के बाहर धरना स्थल पर पहुंचे सांसद रवनीत बिट्टू

सांसद रवनीत बिट्टू व कई अन्य नेताओं द्वारा लुधियाना डीसी दफ्तर में गिरफ्तारी देने से जुड़ी बड़ी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सांसद बिट्टू, पूर्व विधायक सुरिंदर डावर व पूर्व विधायक संजय तलवार अभी-अभी डीसी ऑफिस के बाहर धरना स्थल पर पहुंच गए हैं।

इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। बता दें नगर निगम मुख्यालय पर ताला लगाने के मामले में सांसद रवनीत बिट्टू आज अपने साथियों सहित गिरफ्तारी देंगे।

गौरतलब है कि गिरफ्तारी को लेकर सांसद बिट्टू ने सभी पार्टी वर्करों से अपील की थी कि वह फिरोजपुर रोड पर फ्रेंड्स रिजेंसी की पार्किंग में 11 बजे पहुंचें। इसकी चलते फ्रेंड्स रिजेंसी की पार्किंग में कांग्रेसी वर्कर जुटने भी शुरू हो गए। वहीं खबर सामने आई थी कि पुलिस ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू सहित कई कांग्रेसी नेताओं को उनके घर में नजरबंद किया जा रहा है।

इस दौरान उनके घरों के बाहर भी पुलिस फोर्स तैनात हैं। इस दौरान सीपी ऑफिस पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर भारी संख्या में कांग्रेसी वर्कर इकट्ठा होकर धरना पर्दशन कर रहे है।

इस बीच सांसद रवनीत बिट्टू धरना स्थल पहुंच गए जहां पर पूर्व विधायक सुरिंदर डावर व पूर्व विधायक संजय तलवार भी मौजूद हैं। इस दौरान किसी प्रकार का कोई हंगामा न हो इसलिए पुलिस फोर्स तैनात है।

आपको बता दें नगर निगम दफ्तर को जबरदस्ती ताला लगाने के आरोप में थाना कोतवाली की पुलिस ने एम.पी. रवनीत बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़, पूर्व डिप्टी मेयर शाम सुदंर के सहित 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। यह मामला सरकारी डयूटी में बाधा डालने के आरोप में दर्ज किया गया था।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img