Kachcha Baniyan Gang Encounter: अंबेडकर नगर के पास मुठभेड़ में 3 बदमाश घायल, 6 आरोपी गिरफ्तार

Kachcha Baniyan Gang Encounter: अंबेडकर नगर के पास मुठभेड़ में 3 बदमाश घायल, 6 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में अपराध पर नकेल कसते हुए पुलिस की एएटीएस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अंबेडकर नगर इलाके के पास हुई मुठभेड़ में कुख्यात कच्छा-बनियान गैंग के तीन सदस्यों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन अन्य आरोपियों को भी मौके से हिरासत में ले लिया गया। इस कार्रवाई के बाद राजधानी में सक्रिय इस गैंग के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग हुई, जिसमें तीन आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल आरोपियों की पहचान निर्मल पर्डी उर्फ निखिल (34), अंबर उर्फ डेविन (25) और सम्राट उर्फ समर उर्फ काला (30) के रूप में हुई है। तीनों को तुरंत इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

इसके अलावा पुलिस ने मौके से तीन अन्य आरोपियों—काकेश उर्फ काके (24), कृष देव (18) और शिवजीत उर्फ जीत (17)—को भी हिरासत में लिया है। सभी आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं और लंबे समय से दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय थे।

जांच में सामने आया है कि इसी गैंग ने हाल ही में मालवीय नगर इलाके में एक परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें आरोपी घर में घुसकर परिवार को डराते और लूटपाट करते नजर आए थे। इस घटना के बाद से ही पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई थी।

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने कुल 7 खाली कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, बदमाशों की तरफ से करीब 6 राउंड फायरिंग की गई थी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद घेराबंदी कर सभी आरोपियों को काबू में कर लिया गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस गिरोह के पकड़े जाने के बाद राजधानी में लूट और चोरी की घटनाओं पर रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली पुलिस इस मामले को बड़ी सफलता मान रही है और आगे की जांच के आधार पर अन्य कड़ियों को भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

Seelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में चाय पी रहे बुजुर्ग की चाकू से हत्या, आरोपी भी घायल

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img