Noida Aadhaar Center: सेक्टर-37 में खुलेगा नया केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत

Noida Aadhaar Center: सेक्टर-37 में खुलेगा नया केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत

नोएडा। नोएडा में आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं को आसान बनाने के लिए सेक्टर-37 में नया आधार केंद्र खोला जाएगा। इससे शहर के लोगों को अपडेट और अन्य कार्यों के लिए लंबी लाइनों से राहत मिलने की उम्मीद है।

डाक विभाग के अनुसार, जिले के विभिन्न पोस्ट ऑफिस में पहले से ही आधार सेवाएं दी जा रही हैं। इनमें सेक्टर-19 हेड पोस्ट ऑफिस, सेक्टर-34, जेवर, सुरजपुर और जहांगीरपुरी शामिल हैं। अब सेक्टर-37 में नया केंद्र शुरू होने से सेवाओं का दायरा और बढ़ेगा।

खास बात यह है कि सेक्टर-34 स्थित पोस्ट ऑफिस में आधार केंद्र को तीन साल बाद फिर से शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से बंद रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। दोबारा शुरू होने के बाद अब तक करीब 280 ट्रांजेक्शन पूरे किए जा चुके हैं।

प्रवर डाक अधीक्षक भूर सिंह मीणा ने बताया कि विभाग का लक्ष्य आधार सेवाओं को अधिक सुलभ और तेज बनाना है। नए केंद्र के शुरू होने से काम का दबाव कम होगा और लोगों को समय पर सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि कोशिश की जा रही है कि हर नागरिक को बिना किसी परेशानी के आधार से जुड़ी सेवाएं मिलें और उन्हें बार-बार इधर-उधर न भटकना पड़े।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img