Noida Accident: सेक्टर-68 में ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत, पति गंभीर घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार

Noida Accident: सेक्टर-68 में ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत, पति गंभीर घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर-68 क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार महिला और उसके दो वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

मूल रूप से बिहार के रहने वाले मुस्ताक अंसारी ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई मुबारक अंसारी अपनी पत्नी साहिमा खातुन और दो वर्षीय बेटे नोमान अंसारी के साथ गढ़ी चौखंडी गांव में किराए पर रहते थे और एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।

घटना उस समय हुई जब मुबारक अपनी पत्नी और बच्चे को साइकिल पर बैठाकर सेक्टर-68 स्थित डिक्सन कंपनी के पास लगे बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि साहिमा खातुन अपने बेटे को गोद में लेकर सड़क पर गिर गईं और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मुबारक अंसारी भी इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत तीनों को इलाज के लिए Kailash Hospital पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया।

मुबारक अंसारी की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज Safdarjung Hospital में जारी है।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया और गुरुवार को आरोपी चालक मोनू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

परिजनों के अनुसार, साहिमा अपने बच्चे के साथ गांव में रहती थीं और कुछ दिन पहले ही पति से मिलने नोएडा आई थीं, लेकिन यह मुलाकात एक दर्दनाक हादसे में बदल गई।

Noida Theft: नोएडा सेक्टर-49 के बैंक्विट हॉल में सगाई समारोह के दौरान 5 लाख की चोरी, CCTV में कैद वारदात

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img