Nari Shakti Vandan Adhiniyam Protest: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर शाहदरा में महिलाओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Protest: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर शाहदरा में महिलाओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

महिला आरक्षण से जुड़े ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर सियासी घमासान अब सड़कों तक पहुंच गया है। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और INDI गठबंधन के विरोध के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और महिलाओं के अधिकारों को लेकर अपनी नाराजगी जताई।

बुधवार को श्याम लाल कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं और विरोध मार्च निकाला। यह प्रदर्शन भाजपा के नवीन शाहदरा जिलाध्यक्ष मास्टर बिनोद कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका गया और ‘महिलाओं का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ जैसे नारे लगाए गए।

मौके पर मौजूद पार्षद रितेश सूजी, चंद्र प्रकाश शर्मा और वीर सिंह पवार ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में ऐसे पोस्टर थे, जिनमें कांग्रेस पर महिला आरक्षण को लेकर “घटिया राजनीति” करने का आरोप लगाया गया।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला आरक्षण केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा विषय है। उनका कहना था कि जब महिलाओं को सशक्त बनाने का ऐतिहासिक अवसर सामने आया, तब विपक्ष ने इसका विरोध कर अपनी सोच जाहिर कर दी।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्षों तक महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया और अब जब बदलाव का समय आया है, तो कुछ राजनीतिक दल इसमें बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने को तैयार हैं।

महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि महिला सम्मान के मुद्दे पर राजनीति जारी रही, तो जनता इसका जवाब देगी। प्रदर्शन के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर महिला अधिकारों की रक्षा और सशक्तिकरण के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

 

Delhi Murder Case: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में युवक की मौत

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img