Opposition MPs Suspended: 141 सदस्यों के सस्पेंशन पर शिअद सांसद हरसिमरत कौर ने कहा, ‘नया संसद लोकतंत्र का कब्रिस्तान’.

Opposition MPs Suspended

Opposition MPs Suspended: लोकसभा से 49 सांसदों के निलंबन पर शिरोमणि अकाली दल (SAD) सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा, “मेरे पास शब्द नहीं हैं. यह नया संसद भवन बनाने से पहले उन्होंने क्या विचार किया? तुमने पूरी विपक्षी पार्टी को बाहर निकाल दिया. पास जारी करने वाले सांसद पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. नई संसद के लिए एक नया नियम बनाया जा रहा है: “नींद की गोलियां लें और यहां आएं, क्योंकि आपको इसकी अनुमति नहीं है अपना मुंह खोलो और सवाल पूछो…”

शोर मचाने के अलावा विपक्ष के पास क्या हल?

बीजेपी खुद कहती थी Disruption is the part of Dissent, यह बात अरुण जेटली और सुष्मा स्वराज खुद कहते थे. अब जब किसी बात पर चर्चा की जानी है और सत्ता पक्ष बात सुनने को तैयार नहीं तो शोर मचाने के अलावा और क्या हल है?

AAP अकेले पंजाब की सभी 13 सीटों पर Lok Sabha Election 2024 लड़ेगी? ये संकेत CM केजरीवाल ने दिए

क्या विपक्ष को निकाल कर कोई कानून लाना चाहती है सरकार?

Opposition MPs Suspended: कांग्रेस नेता और सांसद मनीष तिवारी का बड़ा दावा है कि संसद से विपक्ष को हटाना सरकार की बड़ी रणनीति हो सकती है. यह कोई बड़ा और कठोर कानून लाना चाहते हैं, जिसके लिए विपक्षी सांसदों को निलंबित कर रूपरेखा तैयार की जा रही है. सांसद का दावा है कि इससे देश एक चिंताजनक स्थिति में आ सकता है. वहीं, उन्होंने आरोप लगाया है कि अब संसद को पूरी तरह से अवैध कर दिया गया है.

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

twitter-https://twitter.com/newz24indiaoffc

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img