दिल्ली

Cerebellum Legends Wins DMA Legends Cricket Tournament: डॉक्टरों ने मैदान पर दिखाया फिटनेस और टीम भावना का दम

Cerebellum Legends Wins DMA Legends Cricket Tournament: डॉक्टरों ने मैदान पर दिखाया फिटनेस और टीम भावना का दम

नई दिल्ली में दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (DMA) के तत्वावधान में आयोजित लीजेंड्स क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का तीसरा संस्करण उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। गुरुग्राम स्थित पावर प्ले एकेडमी में खेले गए इस टूर्नामेंट में सेरेबेलम लीजेंड्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

इस आयोजन में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के करीब 60 डॉक्टरों ने भाग लिया, जिनमें दिल्ली-एनसीआर के सरकारी और निजी अस्पतालों से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सक शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे खेल भावना और फिटनेस का बेहतरीन संगम देखने को मिला।

डीएमए लीजेंड कमेटी के सदस्य और आरएमएल अस्पताल के प्रो. पुलिन गुप्ता ने बताया कि यह टूर्नामेंट वरिष्ठ डॉक्टरों के लिए एक ऐसा मंच है, जहां वे अपने व्यस्त पेशेवर जीवन के बीच फिटनेस और खेल के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ा सकें।

इस अवसर पर पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर विवेक राजदान सहित आयोजन समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. श्रीकांत कौशिक, डॉ. राजीव सोलंकी, डॉ. सुमित टेलेवार, डॉ. गोबिंद राय गर्ग और डॉ. राहुल अग्रवाल शामिल थे।

टूर्नामेंट में सेरेबेलम लीजेंड्स, डीएफएस लीजेंड्स, नवीन लीजेंड्स और कैपिटल्स लीजेंड्स के बीच कड़े मुकाबले खेले गए। फाइनल में सेरेबेलम लीजेंड्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

इस आयोजन की खास बात यह रही कि 75 वर्ष तक की आयु के डॉक्टरों ने भी मैदान में उतरकर अपनी फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण का उदाहरण पेश किया। साथ ही महिला डॉक्टरों के लिए समानांतर लीग आयोजित कर इस टूर्नामेंट को और अधिक समावेशी बनाया गया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button