Delhi: यूपी के कुशीनगर से ISIS संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस का बड़ा एक्शन

Delhi: यूपी के कुशीनगर से ISIS संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस का बड़ा एक्शन
रिपोर्ट: रवि डालमिया
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता के संदेह में गिरफ्तार रिजवान अहमद को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। मामले ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है और जांच तेज कर दी गई है। दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलीजेंस टीम ने आरोपी को ISIS से जुड़े संदिग्ध के तौर पर हिरासत में लिया है। एजेंसियों के अनुसार, रिजवान अहमद की गतिविधियों पर काफी समय से नजर रखी जा रही थी और उसकी मूवमेंट लगातार संदिग्ध पाई गई थी।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी मुंबई में एक मामले में पकड़ा जा चुका है। उसके पास से कथित तौर पर देश-विरोधी सामग्री मिलने की बात भी सामने आई है, जिससे एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है। मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने अदालत से 3 दिन की पुलिस रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने आरोपी को 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से गहन पूछताछ कर रही हैं, ताकि उसके नेटवर्क, संपर्कों और किसी संभावित साजिश का खुलासा किया जा सके। जांच इस दिशा में भी की जा रही है कि कहीं वह किसी बड़े मॉड्यूल का हिस्सा तो नहीं है।
Seemapuri Murder: नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपी आग में झुलसा, दोनों की मौत से दहली दिल्ली





