Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा की 400 सोसायटियों का होगा सिक्योरिटी ऑडिट, पुलिस का तीन दिन का अभियान शुरू

Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा की 400 सोसायटियों का होगा सिक्योरिटी ऑडिट, पुलिस का तीन दिन का अभियान शुरू

नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसायटियों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस 5 से 7 अप्रैल तक तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाकर 400 से अधिक सोसायटियों का सिक्योरिटी ऑडिट करेगी। इस अभियान का उद्देश्य यह जांचना है कि सोसायटियों में सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन हो रहा है या नहीं।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर यह अभियान जिले के तीनों जोन में एक साथ चलाया जाएगा। अभियान के दौरान आरडब्ल्यूए, एओए और सिक्योरिटी एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की जाएगी। ऑडिट पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट पुलिस आयुक्त को सौंपी जाएगी।

जांच के पहले चरण में सोसायटी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स और अन्य स्टाफ के सत्यापन की स्थिति को परखा जाएगा। इसके अलावा आने-जाने वाले लोगों का रिकॉर्ड, एंट्री रजिस्टर या मोबाइल ऐप में डेटा की एंट्री, सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता, एंगल और मेंटेनेंस की स्थिति की भी जांच होगी।

पुलिस यह भी देखेगी कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है और सोसायटी के अंदर-बाहर सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए हैं। अगर जांच में किसी तरह की लापरवाही या कमी पाई जाती है, तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान के तहत सिक्योरिटी एजेंसियों से गार्ड्स का पूरा डेटा भी इकट्ठा किया जाएगा, ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा सके। जिले के सभी 26 थाना प्रभारियों को इस अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि डीसीपी और वरिष्ठ अधिकारी इसकी निगरानी करेंगे।

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img