Smart Meter Protest Noida: समस्याएं नहीं सुलझीं तो RWA करेगी धरना प्रदर्शन

Smart Meter Protest Noida: समस्याएं नहीं सुलझीं तो RWA करेगी धरना प्रदर्शन

नोएडा : सेक्टर-82 EWS पॉकेट-7 में स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर निवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है, जहां Noida Power Company Limited और विद्युत विभाग के खिलाफ लोगों ने गंभीर शिकायतें दर्ज कराई हैं।

आरडब्ल्यूए द्वारा लगाए गए कैंप में जेई स्मार्ट मीटर नवीन कुमार और अन्य कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और उन्हें नोट किया, लेकिन स्थानीय निवासियों का कहना है कि शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1912 अक्सर व्यस्त रहता है या कॉल रिसीव नहीं होती, जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

निवासियों ने बताया कि कई फ्लैटों में बिजली आपूर्ति बाधित है, जबकि कुछ उपभोक्ताओं ने अधिक भुगतान करने के बावजूद भी बिजली कनेक्शन में दिक्कतों की शिकायत की है। सेक्टर में कुछ जगहों पर एक ही घर में दो-दो मीटर लगाए जाने के मामले भी सामने आए हैं, जिससे भ्रम और विवाद बढ़ रहा है।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने आरोप लगाया कि मीटर लगाने की प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं और कई मामलों में फर्जी मोबाइल नंबर दर्ज कर पासवर्ड प्राप्त कर बिना जानकारी के स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो निवासी धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। साथ ही उन्होंने संबंधित कंपनी के खिलाफ जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे क्षेत्र में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img