राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की।

इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की गौरवशाली यात्रा और उसके मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्थापना दिवस से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।

जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि 6 अप्रैल से शुरू होने वाले कार्यक्रम संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रत्येक कार्यक्रम को पूरी ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण के साथ सफल बनाएं।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनके अथक प्रयासों के बल पर संगठन निरंतर प्रगति कर रहा है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन के कारण ही पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है और देश के कोने-कोने से लेकर बड़े शहरों तक विकास कार्यों को गति मिल रही है।

Related Articles

Back to top button