Ram Navami celebration: राम नवमी पर गौड़ यमुना सिटी में पूजा-पाठ, हवन और भंडारे का आयोजन

Ram Navami celebration: राम नवमी पर गौड़ यमुना सिटी में पूजा-पाठ, हवन और भंडारे का आयोजन

नोएडा। राम नवमी के अवसर पर गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ, हवन और भंडारे में भाग लेकर भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की आराधना की। बड़ी संख्या में लोग आहुति देकर परिवार और समाज की खुशहाली की प्रार्थना करते नजर आए।

सेक्टर 22-डी सोसाइटी में भी श्रद्धा और उत्साह के साथ कन्या पूजन का आयोजन किया गया। रबूपुरा के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने लायक थी। सीताराम मंदिर में हेमंत मित्तल और बबली सिंगला ने बताया कि भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान का पंचगव्य, दूध, दही और घी से अभिषेक किया गया।

भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया। गंगा मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ, शिव मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया और श्रीकृष्ण मंदिर में हवन कर मूर्तियों को विशेष रूप से सजाया गया। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा और लोगों ने सामूहिक पूजा के माध्यम से सांस्कृतिक और धार्मिक एकता का अनुभव किया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img