उत्तर प्रदेशराज्य

Noida International Airport: पीएम मोदी कल एशिया के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे

Noida International Airport: पीएम मोदी कल एशिया के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे

नोएडा, गौतम बुद्ध नगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। सुबह करीब 11:30 बजे पीएम एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग का वॉकथ्रू करेंगे और दोपहर 12 बजे एयरपोर्ट के फेज-1 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें लगभग 2 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री ने उद्घाटन से पहले एयरपोर्ट की भव्यता को दिखाती तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट NCR क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा और ग्रेटर दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश को भारत और विश्व के प्रमुख शहरों से जोड़ेगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पीएम के कार्यक्रम में सात हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा चार स्तरों में होगी: पहली लेयर एसपीजी कमांडो, दूसरी लेयर में आरएएफ, पुलिस अधिकारी और अर्धसैनिक बल, तीसरी लेयर पीएसी, और चौथी लेयर पुलिस कर्मियों की होगी। एसपीजी बिना पहचान पत्र के किसी को प्रवेश नहीं देगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा और भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित किया गया है। एयरपोर्ट से 20 अप्रैल के बाद उड़ानें शुरू करने की योजना है। यह एयरपोर्ट NCR को दुनिया के प्रमुख एविएशन हब में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यातायात सुधार के लिए चिल्ला रोड से सेक्टर-94 तक 1.8 किमी लंबा एलिवेटेड मार्ग बनाया जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण ने इसके लिए 150 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। यह मार्ग दिल्ली से एयरपोर्ट तक सीधे कनेक्टिविटी देगा और सेक्टर-18 व फिल्म सिटी के ट्रैफिक जाम से निजात दिलाएगा।

सुरक्षा के लिए 300 हाई-रिज़ॉल्यूशन CCTV कैमरे लगाए गए हैं। जनसभा स्थल पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मी असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे। अन्य जिलों से 10 आईपीएस, 10 पीएसी कंपनियां और 2 कंपनी आरएएफ को भी तैनात किया गया है। नोएडा एक्सप्रेस पर वीवीआईपी मूवमेंट की निगरानी ISTMS से की जाएगी।

आपात स्थिति के लिए 16 अस्पताल अलर्ट मोड में रहेंगे। सभी अस्पतालों में बेड रिजर्व हैं, एंबुलेंस, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ भी तैनात रहेंगे। एयरपोर्ट की सालाना क्षमता 1.2 करोड़ यात्री की है, जो NCR और उत्तर भारत की हवाई यात्रा को नई ऊँचाई देगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button