राज्यउत्तर प्रदेश

Noida gymnastics players: राष्ट्रीय खेल की जिमनास्टिक ट्रायल में नोएडा की छह महिला खिलाड़ी शामिल

Noida gymnastics players: राष्ट्रीय खेल की जिमनास्टिक ट्रायल में नोएडा की छह महिला खिलाड़ी शामिल

नोएडा। राष्ट्रीय खेलों की जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए जिले की छह महिला खिलाड़ी आगामी ट्रायल में भाग लेंगी। इन खिलाड़ियों ने पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है, इसलिए प्रदेश टीम में चुने जाने की संभावना बहुत अधिक है। ट्रायल प्रयागराज में चार अप्रैल को आयोजित होंगे।

जूनियर वर्ग में अभिधा सिंह देव, सिद्धि भारद्वाज, तारिका वासुदेवन, रित्विका और सुमिरा सागर दुआ ट्रायल देंगी। वहीं, सीनियर वर्ग में दिव्यांशी त्यागी चयनित हुई हैं। राष्ट्रीय खेल 24 अप्रैल से शुरू होंगे और इसका आयोजन ओडीशा की राजधानी भुवनेश्वर में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अभिधा सिंह देव का हाल ही में भारतीय जूनियर जिम्नास्टिक टीम में चयन हुआ था।

इन सभी खिलाड़ियों ने सेक्टर-141 स्थित विजयश्री जिम्नास्टिक एकेडमी में प्रशिक्षण लिया है और खेल की बारीकियों को सीख रही हैं। जिला जिम्नास्टिक संघ के सचिव राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रायल में ये खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और यूपी टीम में इनका चयन सुनिश्चित होने की संभावना है। इस मौके पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Back to top button