Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नई दिल्ली: दिल्ली डेंटल काउंसिल का ट्रांसफर !

नई दिल्ली: दिल्ली डेंटल काउंसिल का ट्रांसफर !
नई दिल्ली: -मौलाना आजाद दंत चिकित्सा विज्ञान संस्थान के सातवें तल पर बनाया गया नया कार्यालय

नई दिल्ली, 15 सितम्बर: दांतों के डॉक्टरों के पंजीकरण से लेकर पेशा नियमों और मानकों के साथ दंत चिकित्सा शिक्षा को विनियमित करने वाली दिल्ली डेंटल काउंसिल (डीडीसी) के कार्यालय का स्थानांतरण हो गया है। अब डीडीसी के पदाधिकारी मेटकॉफ हाउस या विकास भवन की जगह मौलाना आजाद दंत चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एमएआईडीएस) के भवन परिसर में बैठेंगे।

एमएआईडीएस के रजिस्ट्रार डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली सरकार ने दंत चिकित्सकों की सुविधा के लिए डीडीसी का दफ्तर यहां स्थानांतरित कर दिया है। इसके लिए अस्पताल के मुख्य भवन का सातवां तल महज एक महीने में नए सिरे से विकसित किया गया है। इसमें चेयरमैन सहित तमाम संवैधानिक पदाधिकारियों के कार्यालय बनाए गए हैं जो डीडीसी में पंजीकृत करीब 2200 दंत चिकित्सकों की नीतिगत समस्याओं का समाधान करेंगे।

डॉ. ज्ञानेंद्र के मुताबिक दिल्ली डेंटल काउंसिल का मुख्य काम दंत चिकित्सक अधिनियम 1948 के तहत दिल्ली में दंत चिकित्सकों, डेंटल हाइजीनिस्ट और डेंटल मैकेनिक्स को पंजीकृत करना है, ताकि वे प्रभावी ढंग से अभ्यास कर सकें। साथ ही रोगी को सही और सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नया कार्यालय आगामी नवरात्रि महोत्सव के पहले दिन यानि 23 सितम्बर को शुरू हो जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें