उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: एमएमजी अस्पताल में हीमोफीलिया फैक्टर- आठ की वैक्सीन खत्म

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में हीमोफीलिया फैक्टर आठ की वैक्सीन खत्म हो गई हैं। पिछले एक सप्ताह से अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों को इंजेक्शन नहीं लग पा रहे हैं। मरीज इंजेक्शन नहीं होने की वजह से वापस लौट रहे हैं। हीमोफीलिया की बीमारी में मरीज के शरीर से खून बहने लगता है और ज्यादा रक्तस्राव से मरीज की मौत भी हो जाती है।

एमएमजी अस्पताल में हीमोफीलिया के 182 मरीजों का पंजीकरण हैं। इनमें 151 मरीज फैक्टर-आठ और 31 मरीज फैक्टर-नौ के शामिल हैं। इमरजेंसी में इस बीमारी से ग्रसित प्रतिदिन पांच से छह मरीज पहुंच रहे हैं। हीमोफिलिया-ए के मरीजों को फैक्टर-आठ इंजेक्शन की आठ साथ डोज लगती है। इसी तरह हीमोफिलिया-बी के मरीजों को फैक्टर-नौ की वैक्सीन लगाई जाती है। अस्पताल में फिलहाल हीमोफीलिया-ए के इंजेक्शन फैक्टर- आठ खत्म हो गया हैं। पिछले एक सप्ताह से वैक्सीन का कोटा खत्म पड़ा है। इसकी वजह से मरीजों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को भी कई मरीजों को इंजेक्शन नहीं होने के कारण वापस लौटाया गया। नेहरू नगर निवासी मरीज को इंजेक्शन खत्म होने की बात कही। इसी तरह आदर्श नगर नंदग्राम निवासी मरीज और खोड़ा की 11 साल की लड़की भी वापस लौट गई। उन्हें दिल्ली में इंजेक्शन लगवाने के लिए कहा गया।

हीमोफीलिया फैक्टर-आठ वैक्सीन की डिमांड 19 दिसंबर को शासन को भेज दी गई है। तीन दिन में इंजेक्शन आने पर उम्मीद है। इसके बाद मरीजों को इंजेक्शन लगाए जाएंगे। – डॉ राकेश कुमार, सीएमएस, एमएमजी अस्पताल

Read More: Noida: नोएडा पहुंचे सचिन पायलट, अमित शाह से माफी की मांग, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img