Noida Police Action: 220 गुम मोबाइल मालिकों को लौटाए, करीब 50 लाख की रिकवरी से लोगों के चेहरे खिले

Noida Police Action: 220 गुम मोबाइल मालिकों को लौटाए, करीब 50 लाख की रिकवरी से लोगों के चेहरे खिले

नोएडा पुलिस ने एक बड़ी राहत भरी कार्रवाई करते हुए गुम हुए 220 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों तक पहुंचा दिए हैं। इन स्मार्टफोनों की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। यह मोबाइल बाजार, मॉल, मेट्रो और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों से गुम हुए थे, जिन्हें अब सर्विलांस के जरिए ट्रेस कर वापस दिलाया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल खो चुके लोगों के चेहरे खिल उठे और सभी ने पुलिस का आभार जताया। यह पूरी कार्रवाई ‘मिशन सहयोग’ के तहत की गई, जिसका उद्देश्य आम जनता की खोई हुई संपत्ति को वापस दिलाना है।

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से गुम मोबाइल फोन की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा था। विभिन्न थानों में दर्ज सूचनाओं को एकत्र कर एक विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत सर्विलांस सेल और थाना सेक्टर-49 समेत अन्य पुलिस टीमों को लगाया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और तकनीकी सर्विलांस की मदद से मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक की। इसके बाद जिन लोगों के पास ये मोबाइल इस्तेमाल में पाए गए, उनसे संपर्क कर उन्हें जानकारी दी गई कि वे किसी अन्य व्यक्ति का फोन इस्तेमाल कर रहे हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि कई मोबाइल ऐसे लोगों के पास थे, जिन्हें सड़क या सार्वजनिक स्थान पर फोन मिला था और बाद में उन्होंने उसे कम कीमत पर बेच दिया। पुलिस ने ऐसे मामलों में लोगों को जागरूक भी किया और मोबाइल जब्त कर असली मालिकों तक पहुंचाया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान में टीम ने बेहतरीन समन्वय और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया, जिसके चलते इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल बरामद किए जा सके।

नोएडा पुलिस की इस पहल को आम लोगों के बीच काफी सराहना मिल रही है, क्योंकि इससे न सिर्फ लोगों की आर्थिक हानि की भरपाई हुई है, बल्कि पुलिस पर भरोसा भी मजबूत हुआ है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img