Noida International Airport Security: जेवर एयरपोर्ट के पास 5 अस्थायी चौकियां स्थापित, 7 अतिरिक्त PRV वाहन तैनात

Noida International Airport Security: जेवर एयरपोर्ट के पास 5 अस्थायी चौकियां स्थापित, 7 अतिरिक्त PRV वाहन तैनात

नोएडा में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर एयरपोर्ट के आसपास 5 नई अस्थायी पुलिस चौकियां बनाई गई हैं और 7 अतिरिक्त पीआरवी/पीसीआर वाहनों की तैनाती की गई है।

यह कदम एयरपोर्ट की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही व्यापक सुरक्षा प्लान तैयार किया है।

पुलिस के अनुसार, नई बनाई गई अस्थायी चौकियों में माइल स्टोन-32 किलोमीटर, कार्गो टर्मिनल और डोमेस्टिक टर्मिनल की चौकियां नवगठित ‘जेवर डोमेस्टिक टर्मिनल पुलिस स्टेशन’ के अंतर्गत संचालित की जा रही हैं, जहां आंतरिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

वहीं बाहरी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए थाना रबूपुरा क्षेत्र में माइल स्टोन-27 किलोमीटर और थाना दनकौर क्षेत्र में माइल स्टोन-15 किलोमीटर पर भी चौकियां स्थापित की गई हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए कुल 7 अतिरिक्त पीआरवी/पीसीआर वाहन तैनात किए गए हैं। इनमें एक वाहन यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर टोल से फलैदा कट तक लगातार गश्त करेगा, जबकि दूसरा वाहन एयरपोर्ट के मुख्य मार्ग पर निगरानी रखेगा।

इसके अलावा दो पीआरवी वाहन बाहरी क्षेत्रों में तैनात किए गए हैं, जो स्कार्पियो इंटरचेंज से थोरा और नगला हुकम सिंह से बंकापुर खुर्जा रोड तक के इलाके में गश्त करेंगे। शेष तीन पीआरवी वाहन ‘जेवर डोमेस्टिक टर्मिनल पुलिस स्टेशन’ के अंतर्गत तैनात रहेंगे।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सभी पीआरवी वाहन अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

यह पहल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु संचालन के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img