Noida Cyber Fraud: टूर पैकेज के नाम पर ऑनलाइन ठगी का खुलासा, साइबर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Noida Cyber Fraud: टूर पैकेज के नाम पर ऑनलाइन ठगी का खुलासा, साइबर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के गौतमबुद्ध नगर में साइबर क्राइम पुलिस ने टूर एंड ट्रेवल पैकेज के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और लोकल इनपुट के आधार पर आम्रपाली सोसाइटी से आरोपी आदित्य राज को दबोचा। उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Facebook, Instagram और Google पर सिंगापुर, नेपाल, वियतनाम और यूरोप के आकर्षक टूर पैकेज के विज्ञापन चलाता था। इन विज्ञापनों के जरिए लोगों को लुभाकर वह उनसे संपर्क करता और भरोसा जीतकर बुकिंग कन्फर्म होने का झांसा देता था।

आरोपी पीड़ितों से पैसे अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लेता था। इसके बाद वह टिकट कैंसिल कराकर रिफंड की राशि खुद ही हड़प लेता था। पुलिस के अनुसार, इस तरीके से उसने करीब 12 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने और किन-किन लोगों को अपना शिकार बनाया है।

डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि लोगों को ऐसे ऑनलाइन ऑफर्स से सावधान रहने की जरूरत है और किसी भी अनजान वेबसाइट या सोशल मीडिया विज्ञापन पर भरोसा करने से पहले उसकी पूरी जांच कर लेनी चाहिए। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और साइबर ठगी के अन्य मामलों से भी कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img