Noida Accident: सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास कार की टक्कर से युवक की मौत

Noida Accident: सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास कार की टक्कर से युवक की मौत

नोएडा के सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के पिता ने सेक्टर-49 थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ निवासी रतन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा अंकुर कुमार होली के दिन अपने दोस्त शिवम कुमार से मिलने के लिए नोएडा आया था। चार मार्च को दोनों दोस्त सेक्टर-49 क्षेत्र में अपने एक अन्य मित्र से मिलने के बाद मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि उस समय शिवम कुमार मोटरसाइकिल चला रहा था जबकि अंकुर कुमार पीछे बैठा हुआ था। जब वे सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास सेक्टर-101 की ओर जाने वाले यू-टर्न के नजदीक पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि अंकुर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और उसके दोस्त शिवम कुमार ने तुरंत घायल अंकुर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया।
हालांकि इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही और छह मार्च को उपचार के दौरान अंकुर कुमार की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img