उत्तर प्रदेश : हापुड़ में 15 वर्षीय की शादी रुकवाई, फेरों से पहले पहुंची बाल कल्याण समिति और एएचटीयू की टीम

Hapur News : हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली में शुक्रवार को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का विवाह रुकवा दिया। यह कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद की गई, जिसके आधार पर टीम मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार जिला बुलंदशहर के गांव सैदपुर से सुबह बरात गांव सिमरौली पहुंची थी। बरात के पहुंचने के बाद दोपहर में बरातियों ने दावत भी की, लेकिन इसी दौरान किसी ने पूरे मामले की सूचना पुलिस और संबंधित विभाग को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस और बाल कल्याण समिति की टीम मौके पर पहुंच गई और फेरों से पहले ही विवाह रुकवा दिया।

मौके पर पहुंची टीम ने दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों को नाबालिग की शादी कराने को लेकर कड़ी फटकार लगाई और कानून की जानकारी दी। इसके बाद बरात बिना शादी के ही वापस लौट गई।

न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अभिषेक त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को लखनऊ से सूचना मिली थी कि थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली में एक व्यक्ति अपनी 15 वर्षीय बेटी की शादी कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी को जानकारी दी गई। इसके बाद दोनों टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और नाबालिग की शादी रुकवा दी। उन्होंने बताया कि परिवार को भविष्य में ऐसी गलती न करने की सख्त हिदायत भी दी गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img